नजीबाबाद में होटल पर थूक कर रोटी बनाने का दावा, होटल मालिक ने बताया साजिश

Bijnor: जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुई जिसमें दावा किया जा रहा था कि कारीगर रोटी पर थूक लगाकर बना रहा है

आज सोशल मीडिया पर ये विडीओ कौतूहल का विषय बना लोगो मे चर्चा रही कुछ ने वीडियो धीमी कर देख आरोपो को गलत बताया कुछ ने सही बताया। फिलहाल पुलिस ने होटल के कारीगर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। बाद में पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर होटल के कारीगर अरबाज को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने अभियुक्त अरबाज पर आटे में थूक कर रोटियां बनाने के आरोप में धारा 269 एव 270 में चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभियुक्त अरबाज का महामारी अधिनियम की धारा 269 और 270 में चालान किया गया है।

आज़ाद चौक पर स्थित ये होटल पहले भी चर्चा की विषय बना था एक सप्ताह पहले सदाबहार होटल पर एक सिपाही जबरदस्ती शराब पीने लगा जिसका होटल स्वामी ने विरोध किया तो सिपाही नाराज हो उठा जिसकी शिकायत होटल स्वामी ने पुलिस के अधिकारियों से कर दी और होटल में लगी सीसीटीवी फुटेज अधिकारियों को सौंप दी।

घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था, सदाबहार होटल के स्वामी मोहम्मद जाकिर का बताया कि कुछ दिन पहले कुछ युवक उसके होटल पर खाना खाने के लिए आए थे जो खाने के पूरे पैसे नहीं दे रहे थे जिसको लेकर उन युवकों ने धमकी दी थी कि हमसे पंगा मत लेना हम तुम्हारे होटल को बदनाम कर देंगे ।

होटल स्वामी का कहना है कि उसके होटल पर आठ कैमरे लगे हुए हैं जिसमें सभी कामकाज लाइव देखा जा सकता है। कारीगर को झुककर रोटी बनाने की आदत है, साजिश के तहत होटल को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामने आने पर वह धमकी देने वाले युवकों को भी पहचान लेंगे और उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago