नजीबाबाद में नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

भले ही योगी सरकार सरकारी भ्रष्टाचार को मिटाने में लगी हुई हो लेकिन कमीशन खोरी के चलते सरकारी विकास की योजनाएं धराशाई हो रही है और ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी बजट को चूना लगा रहे हैं

ताजा मामला बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के गांव रामदास वाली का है जहां पर ब्लॉक प्रमुख योजना के अंतर्गत एक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण में घटिया ईटों का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा सीमेंट तो ढूंढने से भी नहीं दिखाई दे रहा है।

तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि जब ग्रामीण बनाई गई दीवार से ईट उठा रहे हैं तो वह बड़ी आसानी के साथ दीवार से अलग हो रही है जैसे रेत के साथ सीमेंट मिलाया ही नहीं गया हो। ग्रामीणों ने सड़क से 3 फुट गहरी नाला बनने पर घरों में जलभराव की समस्या तथा बच्चों के गिरने पर अपनी नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन से हो रहे नाले का निर्माण मानक के अनुसार ही किया जाए जो कमीशन खोरी की भेट चढ़ रहा है दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल कराकर कार्यवाही की जाएगी।

इस मामले में ब्लाक प्रमुख और ठेकेदार दावा कर रहे हैं कि आखिर किस ग्रामीण के सामने 40 तसलो में 1 तसला सीमेंट मिलाया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि घटिया सामग्री से बन रहे नाले को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई जांच-पड़ताल होती है या नहीं। फिलहाल ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप नाले का निर्माण करने की मांग की है।

नजीबाबाद में नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप ग्रामीणों ने लगाया।

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago