सत्ता की हनक: बाईक का चालान काटने पर भाजपा नेता दरोगा पर हुआ आग बबूला

बिजनौर के नजीबाबाद में सत्ता की हनक के चलते खुद को स्थानीय भाजपाई और पत्रकार बताने वाला व्यक्ति चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस की ओर से रोक लिए जाने पर पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गया और अभद्रता की

बीती शाम नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग स्थित गंगा नहर चौकी पर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कोटद्वार दिशा से एक ही बाइक पर चार लोगों को सवार देख रोका गया। जिस पर बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने स्वयं को भाजपा नेता तथा पत्रकार होना बताया।

चैकिंग कर रहे उपनिरीक्षक सतेन्द्र नागर ने एक बाइक पर चार लोगों के सवार होकर सफर करने को लेकर कहा कि भाजपा नेता अथवा पत्रकार दोनों ही होने के नाते स्वयं ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। स्वयं को भी यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए तथा लोगों से भी यातायात के नियमों के पालन की अपील करनी चाहिए।

लेक़िन अपने आप को भाजपा नेता व पत्रकार बता आरएस निराला पुलिस पर आग बबूला हो गया और पुलिस से नौंकझौक हो गई। जिस पर पुलिस ने एक बाइक पर सवार चारो लोगों को चौकी पर बैठा लिया। सूत्रों की माने तो उक्त व्यक्ति की पहले गलियों की ऑडियो भी वायरल हुयी हैं।

इस सम्बंध में चौकी प्रभारी सतेंद्र नागर ने बताया कि अपने आप को भाजपा व पत्रकार बताने वाला व्यक्ति आरएस निराला है, वह अपनी बाइक पर तीन व्यक्तियों को बैठाकर ला रहा था, जिसे रोका गया, तो उसने पुलिस से अभद्रता की। उसका एमवी एक्ट के तहत दो सवारी से अधिक बैठने व बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि वह शराब के नशे में चूर था, उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और उसे मुचलके पर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago