नजीबाबाद में ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने दुकान में रखें पैसे वह माल पर किया हाथ साफ़

Bijnor: नजीबाबाद अज्ञात चोरों ने हाइवे के निकट एक रेडीमेड की दुकान के ताले तोड़कर उसमें रखा रेडीमेड का सामान व गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर पहुचकर दुकान स्वामी से मामले की जानकारी ली

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड़ कृष्णा टाकीज के निकट मौहम्मद सलीम की रज़ा गारमेंट्स के नाम से रेडीमेड की दुकान है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने उक्त रेडीमेड की दुकान के ताले तोड़कर उसमे रखा रेडीमेड का सामान व गल्ले में रखी लगभग 7 हज़ार रुपयों की नगदी चोरी कर ली।

दुकान में चोरी का पता दुकान स्वामी मौहम्मद सलीम को सुबह चला जब वह दुकान खोलने के लिए आया। दुकान के ताले टूटे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उसने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सराय चौकी प्रभारी जुगेंद्र सिंह तेवतिया मय पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुचे और उन्होंने दुकान स्वामी से घटना की जानकारी ली। दुकान स्वामी ने बताया कि चोर गल्ले में रखी 7 हज़ार की नगदी व लगभग 45 हज़ार का माल ले गए है

नजीबाबाद से शाही अराफ़ात की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago