यूपी विधानसभा में नजीबाबाद विधायक ने चीनी मिल पॉलीटेक्निक कन्या इंटर कालेज सहित सड़को के निर्माण का मुद्दा उठाया

बिजनौर की विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद से समाजवादी पार्टी से विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने विधानसभा में अपनी नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र की अनेकों समस्याओं से सरकार को अवगत कराया।

नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम ने नजीबाबाद विधानसभा की जनता को बधाई व लगातार तीसरी बार विधायक बनाने पर धन्यवाद देते हुए अपनी क्षेत्रवासियों के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए क्षेत्र की अनेकों समस्याओं को उठाया

अपने विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद में आने वाली  किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने, गन्ना मूल्य बढ़ाने, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज राहतपुर खुर्द में शिक्षण कार्य शुरू करवाने, राजकीय कन्या इंटर कालेज महसराय के निर्माण का कार्य पूर्ण करवाने तथा नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र की अनेकों सड़को के निर्माण की माँग विधानसभा में रखी

आप को बता दे कि विधायक तस्लीम अहमद लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए जननायक मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र 17 नजीबाबाद में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच जा रहे हैं

जनता के बीच पहूंच कर बता रहे हैं कि पूरे प्रदेश में माननीय श्री अखिलेश यादव जी सर्व समाज को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम सभी को नफ़रत की राजनीति से हटकर एकजुट होकर निरंकुश सरकार के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी और आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी पड़ेगी तभी प्रदेश में लोकतंत्र और खुशहाली बहाल हो पाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago