नजीबाबाद में आयोजित आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में जीता हल्द्वानी क्लब चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी रहे मुख्य अतिथि

एनसीसी क्लब नजीबाबाद की ओर से चल रहे ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन हल्द्वानी और मुरादाबाद क्लब की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले में हल्द्वानी ने मुरादाबाद को पराजित कर जीत हासिल की।

हल्द्वानी के बल्लेबाज सुशांत कुमार को 20 बॉल में 59 रन बनने पर  मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। नजीबाबाद के स्टैब्स ग्राउंड में एनसीसी क्लब नजीबाबाद की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन मुरादाबाद क्लब और हल्द्वानी क्लब के बीच मैच खेला गया।

टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि साहनपुर अध्यक्ष और आजाद पार्टी के मंडल प्रभारी ख़ुर्शीद मंसूरी ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।

चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलता है मोबाइल के इस दौर में हमें अपने बच्चों को खेल के प्रति जागृत करना चाहिए ताकि उनका शारीरिक विकास हो सके।

टूर्नामेंट के मुकाबले में मुरादाबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जिसमें गोविंद ने 67 और प्रीत में 32 रनो का योगदान दिया।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी की टीम मंत्र 20 ओवर में 173 रन ही बना सकी।

हल्द्वानी की तरफ से सुशांत ने सर्वाधिक 20 बॉल में 59 रंग की ताबड़तोड़ पारी खेलकर दर्शकों का मन मोह लिया। टूर्नामेंट के अंपायर वसीम अंसारी और आदित्य राना विक्की रहे।

इस मौके पर ताबीश मिर्जा कोषाध्यक्ष राजीव ग्रोवर मोहम्मद नाजिम रहमान फैसल तैयब रहमान खान इमरान सिद्दीकी नवाब अंसारी आदि का विशेष योगदान रहा। टूर्नामेंट की कमेंट्री मोहम्मद सलमान सिद्दीकी ने की

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago