बिजनौर के इस ठेकेदार ने एसडीएम व वन अधिकारियों पर लगाए रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप, विडियो वायरल

🔸पेड़ काटने के लिए सात हजार रुपये का खर्च आता है पेड़ काटने की परमिशन हो तब भी सबको पैसे बांटने पड़ता हैं

बिजनौर की तहसील पेड़ काटने वाले लकड़ी ठेकेदार ने वन विभाग के अधिकारियों और तहसील प्रशासन पर पेड़ काटने को लेकर पैसे लेने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है

वीडियो वायरल के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपों पर वीडियो वायरल हुई, वायरल वीडियो एक पेड़ काटने वाले लकड़ी ठेकेदार की है। जो नजीबाबाद वन विभाग डिवीजन कार्यालय के बाहर खड़ा होकर मीडियाकर्मी से वन विभाग और राजस्व प्रशासन की कारगुजारी बारे में बताता हुआ नजर आया।

जिसमें ठेकेदार कह रहा है कि जितने भी अधिकारी बैठे है सब पैसे लेते है, एक पेड़ काटने का सात हजार रुपए का खर्चा आ रहा है, कोई दूध का धुला हुआ नहीं है जो पैसे नही ले रहा। तहसीलदार, एसडीएम, पटवारी, कानून गो सब पैसे ले रहे है, जबकि इनका पैसे लेने का मतलब नहीं बन रहा।

वन विभाग से एक नंबर में परमिशन बनकर जा रही उसके बाद भी पैसे ले रहे, परमिशन एक नंबर की हो या दो नंबर की हो पैसे सबके जा रहे। जबकि रेंजर से सेटिंग होती है, तुम खबर लगाओ बिंदास होकर खबर लगाओ। अब सवाल यह है कि इस ठेकेदार का दर्द कैसे छलका और क्यों छलका, इस ठेकेदार ने अधिकारियों पर क्यों ऐसे गंभीर आरोप लगाए, क्या यह सही है या गलत है यह तो जांच का विषय है।

अगर उच्चाधिकारी वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर मामले की निष्पक्ष जांच करे और इस ठेकदार के लिखित बयान ले तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा और कई अहम राज भी खुलकर सामने आ जायेगे। फिलहाल वायरल वीडियो इशारों इशारों में बहुत कुछ कह रही है, और चर्चाओं का विषय बनी हुई है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago