बिजनौर के नजीबाबाद में डॉ० निशात डेंटल क्लिनिक का हुआ भव्य उद्घाटन

बिजनोर के नजीबाबाद में हरिद्वार रोड दोयजवाली तिराहा स्थित डॉ० निशात डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन पूर्व चेयरपर्सन नईमा यासमीन एवं नजीबाबाद बार संघ पूर्व अध्यक्ष वसीम एडवोकेट एवं शकील अहमद ने संयुक्त रूप से क्लीनिक का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के अवसर पर दर्जनों लोगों की दांतों की जांच मुफ्त की गई। इस अवसर पर क्लिनिक की डेंटिस्ट डॉ. निशात और उनके पति डॉ दानिश दोनों का ने एकजुट होकर कहा कि दांत शरीर का एक प्रमुख हिस्सा है जो न सिर्फ सौंदर्य के लिए आवश्यक है बल्कि खाद्य पदार्थों को सही रूप से चबाने के लिए भी आवश्यक है।

डॉ. निशात ने कहा कि शरीर में कीटाणु का प्रमुख प्रवेश स्थल भी मुंह है और दांतों की अच्छी तरह सफाई से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम दांतों की सफाई के लिए ब्रश करने की तकनीक में सुधार लाएं तो बिना मसूढ़ों को नुकसान किए सफाई बेहतर हो सकती है।

नजीबाबाद बार संघ के पूर्व अध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि डॉक्टर निशात डेंटल क्लीनिक खुलने से हमारे आस पास के क्षेत्रवासियों के लिए अच्छे एवं कुशल बीडीएस डॉक्टर उपलब्ध हो गए है जिससे अब इस क्षेत्र के लोग भी एक किफायती दर पर अपने दांतों का इलाज करा सकेंगे। इस क्लीनिक में आधुनिक मशीन से इलाज किया जाएगा, और गरीब मरीजों के  लिए बहुत ही कम खर्च पर सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

उद्घाटन के इस मौके पर फैसला शुऐब, महबूब एडवोकेट, शकील एडवोकेट, वसीम एडवोकेट, हाजी अहसान, हरेंद्र सिंह एडवोकेट, कसीम अहमद एडवोकेट, मोहमद शाहवेज, डॉ गहलौत, डॉ अजहर परवेज, डॉ विपिन, शिवा कश्यप, शाहिद, कासिफ, आदि लोग उपस्थित रहें।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नसीम अहमद नजीबाबाद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago