जलालाबाद में भाजपा नेता पर छुरी से हमला करने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

▪️नजीबाबाद के जलालाबाद में होली मुबारक के बैनर फाडऩे को लेकर दो दिन पहले हुआ था विवाद,

Bijnor: नजीबाबाद पुलिस ने बैनर फाडऩे को लेकर हुए झगड़े के दौरान नगर पंचायत जलालाबाद के नामित सभासद व भाजपा नेता और उनके पिता पर हमला करने के आरोपियों को दिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।

शनिवार को कोतवाली थाना नजीबाबाद पुलिस ने निकटवर्ती कस्बा जलालाबाद में नगर पंचायत के नामित सभासद व भााजपा नेता दीपक कुमार तथा उनके पिता महेन्द्र पर लाठी, डंडों व छुरी से हमला कर घायल करने वाले नामजद आरोपियों राजू (55 वर्ष) पुत्र मुन्ना, राजकुमार (24 वर्ष) पुत्र राजू तथा नितिन (19 वर्ष) पुत्र राजू निवासीगण मौहल्ला गुलिस्तान बाल्मीकी बस्ती कस्बा जलालाबाद थाना नजीबाबाद को ग्राम रम्मनवाला उर्फ किशोरपुर की तरफ कब्रिस्तान वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त लाठी, डन्डे, चाकू व छूरी भी बरामद कर ली है।

इस सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 106/2022 धारा 307, 323, 504, 506 भारतीय दंड विधान दर्ज किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चाालान कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबिल प्रवेन्द्र, कांस्टेबिल संजीव, कांस्टेबिल विकास, कांस्टेबिल जयवीर शामिल रहे

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

नजीबाबाद से डाक्टर बारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago