Categories: साहनपुर

नजीबाबाद : डाकघर में स्वीकृत आधार केंद्र पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू हुई।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Najibabad, Bijnor, UP | Updated : 3 जनवरी, 2022

नजीबाबाद : डाकघरों में स्वीकृत आधार केंद्रों पर कई माह से अधिक समय से आधार कार्ड नही बनने और आधार कार्ड में विभिन्न परिवर्तन की सुविधा ना मिलने की शिकायत के बाद अब आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू हो गई है।

नजीबाबाद के आर टी आई कार्यकर्ता ने पूर्व में केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार को की एक शिकायत में कहा था कि जनपद के नजीबाबाद, साहनपुर, मंडावर, नगीना में स्वीकृत आधार केंद्रों पर कई माह से कार्य बंद होने से आमजन को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।

उक्त डाकघरो में आधार कार्ड बनाने का पूरा साजो सामान होने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बनने तथा आधार कार्ड में होने वाले परिवर्तनों के सही ना होने से विद्यार्थी वर्ग, महिलाओं, बुजर्गों, विकलांगो को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।

कई लोगों को पेंशनों के लिए आवेदन करने में परेशानी आ रही है इसके अलावा कई लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आमजन आए दिन उक्त डाकघरो के चक्कर काट रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनके आधार कार्ड नही बन पा रहे है और ना ही उनके आधार कार्ड में विभिन्न परिवर्तन हो पा रहे हैं।

इस सम्बंध में केंद्रीय संचार मंत्री जी भारत सरकार को अवगत कराया गया जिस पर जाँच शुरू हो गई है और डाक विभाग के बिजनौर कार्यालय से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था कि इन आधार केंद्रों पर जनमानस को सुविधा का लाभ क्यो नही मिल रहा है।

अब नजीबाबाद में थाने के पास मौजूद उपडाकघर पर आधार कार्ड बनाने और उसमें विभिन्न परिवर्तनो का काम अब शुरू हो गया है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago