Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में बच्ची को अगवा कर निकाली सोने की बाली 2 नौजवानों युवकों ने बचाकर घर पहुँचाया

बिजनौर के थाना नहटौर में नए कपड़े दिलाने के नाम पर एक महिला ने 8 वर्षीय बालिका का अपहरण कर कानों की बाली निकाल ली बालिका को रोता देख नगर के दो समाजसेवी युवकों ने उससे रोने का कारण पूछा उसकी पहचान के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की लोगो तक पहुँचाया काफी देर बाद उनकी मेहनत रंग लाई उसका पता मालूम कर उसके घर उसे सकुशल पहुंचाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदू ब्लड बैंक सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष महबूब शेख व नगर अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी दोनो बाइक द्वारा मीना मार्केट ठंडी गली में अपनी दुकान पर जा रहे थे। जब बाइक सवार दोनो मोहल्ला पीर शहीद काला मौहल्ला माहेगिरी इरशाद ठेकेदार के घर के पास पहुंचे वहां एक 8 वर्षीय मासूम बालिका खड़ी हुई रो रही थी।

जब दोनो की नज़र उस बालिका पर पड़ी तो उन्होंने बाईक रोक कर उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया उसे एक बुर्का पहने महिला नए कपड़े दिलाने को कहकर अपने साथ ले गई थी। मुझे यहां छोड़ दिया लड़कीं ने अपना पता बताया कि उसके पिता नौशाद रिक्शा चलाते हैं और उसका घर आरा मशीन के पास है इसके अलावा कुछ नही बता पा रही थी।

काफी देर दोनो ने इधर-उधर तलाश किया और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की। करीब दो घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद उसके घर बाईपास नईम टेंट वालों के घर के सामने मालूम पड़ा। परिवार वाले बालिका को लेकर काफी परेशान थे।

बालिका ने घर वालों से बताया कि उसे एक औरत बुर्के वाली यह कह कर ले गई थी के नए कपड़े दिलवाएगी उसकी मॉ ने जब उसके कानों पर देखा तो कान खाली मिले। उसकी मां ने बताया कि उसके कानों में सोने की बाली थी।

बालिका ने बताया कि बालियों को उक्त महिला निकाल कर ले गई और रास्ते में छोड़ गई। बालिका को सकुशल पाकर बहुत खुश हुए और दोनो समाजसेवियों को अपनी नेक दुआओं से नवाजा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नहटौर से मौहम्मद फैजान की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago