बिजनौर में अज्ञात वाहन ने साईकिल सवार नाबालिक बच्चों को मारी टक्कर एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर

बिजनौर के नहटौर में फर्नीचर बनाने का काम सीखकर घर वापस लौट रहे दो किशोरों की साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर घायल हो गए

उपचार के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सको ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार नहटौर क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी दीशु पुत्र रामवीर सिंह उम्र 17 वर्ष  तथा देव पुत्र कृष्णपाल उम्र 12 वर्ष फलौदा स्थित एक फर्नीचर्स की दुकान पर फर्नीचर बनाने का काम सीख रहे थे।

शुक्रवार की देर शाम वे काम निपटाकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चांदपुर मार्ग पर उन्हीं के गांव के सामने उनकी साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दीशु को मृत घोषित कर दिया।

परिजन मृतक के शव को मौके पर ले गए तथा शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। सूचना सीओ धामपुर सर्वम सिंह व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

बिजनौर एक्सप्रेस के मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago