Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर निवासी नसदरुद्दीन की दिल्ली में हार्ट अटैक से हुईं मौत परिजनों मे मचा कोहराम

बिजनौर में नहटौर के गांव सदरुद्दीन नगर निवासी युवक अयान की दिल्ली में हार्ट अटैक आने पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव घर पहुंचने के बाद बाद नमाजे जोहर युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र के गांव सदरुद्दीननगर निवासी अयान पुत्र रईस अहमद उम्र लगभग 20 वर्ष  दिल्ली के पालम में रहकर हेयर कटिंग सैलून चलाता था।

बताया जाता है कि मंगलवार की देर सायं उसके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई। युवक की अचानक मौत से परिजनों में मातम छा गया तथा गांव में  शोक की लहर दौड़ गई।

देर रात शव घर पहुंचा जहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।बुधवार को बाद नमाजे जोहर युवक के शव को गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया

बिजनौर के नहटौर से मोहम्मद फैज़ान कि यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago