बिजनौर की इस नगर पंचायत में गौ माता की सेवा के लिए लगाए गये सीसीटीवी कैमरे

बिजनौर की इस नगर पंचायत में गौ माता की सेवा के लिए लगाए गये सीसीटीवी कैमरे दरअसल जहां अपराधियों से बचने व बचाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते है वहां अब गौवंश की निगरानी भी सीसीटीवी कैमरे की जद में होगी।

इसके लिए नगर पालिका ने कान्हा गौ आश्रय स्थल में सीसीटीवी कैमरे लगाए है। कंट्रोल रूम से कान्हा गौ आश्रय स्थल की गतिविधियो पर नजर रखी जा सकेगी, मालुम हो कि नगर पालिका नहटौर ने नगर के विभिन्न चौराहो पर सीसीटीवी कैमरो के साथ साथ मोहल्ला नौधा में स्थित कान्हा गौ आश्रय स्थल पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए है।

थाना व नगर पालिका में कंट्रोल रूम बनाया गया। जहां से नगर पालिका शहर के यातायात व अन्य चीजों पर नजर रखेगी। इसके अलावा पुलिस अपराधिक गतिविधियो पर नजर रखेगी।इसके अलावा नगर पालिका कान्हा गौ आश्रय स्थल पर गतिविधियो पर नजर रखेगी।

बताया जाता है कि कई बार कुछ लोग अपने ही पशुओं को रात के समय में गौ आश्रय स्थल के गेट के बाहर बांध कर चले जाते थे।जिससे नगर पालिका को ऐसे पशुओं को शरण देनी पड़ती थी और ऐसे पशु स्वामियों का पता नहीं लग पाता था।अब यदि कोई ऐसी हरकत करता है तो वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगा। खासकर ऐसे लोगों के लिए ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

अब नगर पालिका के कंट्रोल रूम से कान्हा गौ आश्रय स्थल पर नजर रखी जा सकेगी। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार व पालिका के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि कान्हा गौ आश्रय स्थल पर सीसीटीवी लगाए गए।कंट्रोल रूम से कान्हा गौ आश्रय स्थल पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है

बिजनौर की इस नगर पंचायत में गौ माता की सेवा के लिए लगाए गये सीसीटीवी कैमरे

नहटौर से संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की खास रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago