Categories: नहटौर

अजगर सांप को पकड़कर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया पुलिस के हवाले

आपने मुजरिम या लावारिस वस्तुओं को पुलिस के हवाले करने की बात को सुना होगा। लेकिन नहटौर थानें में एक कट्टे में बंद अजगर सर्प को पुलिस के हवाले करने आए ग्रामीणों को देखकर पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने ग्रामीणों के नाम लिखकर अजगर सर्प को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।

थानें में जब कट्टे को खोलकर पुलिस ने देखा तो अजगर सर्प थानें में रेंगने लगा।पुलिस ने कट्टे में अजगर सर्प ठीक ठाक होने की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को भेज दिया

आप को बता दे कि गांव कासमपुर लेखराज निवासी छोटे सैनी के गांगन नदी किनारे खेत में अजगर सर्प दिखाई देने पर आसपास खेतों में काम कर रहें किसान मौके पर पहुंच गए। सर्प मित्र सचिन सैनी ने ग्रामीणों की मदद से अजगर सर्प को पकड़कर कट्टे में बंद कर लिया। जिसके बाद ग्रामीण अजगर सर्प को थाने ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने जब कट्टे को खुलवाकर देखा तो अजगर सर्प थाने के फर्श पर रेंगने लगा।अजगर सर्प करीब 30 से 35 किलो का बताया जा रहा है।अजगर सर्प को पुलिस के हवाले करने का विषय चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।वन विभाग ने सर्प मित्र बी भास्कर को अवगत कराया।सर्प मित्र बी भास्कर थाने पहुंचे और अजगर सर्प को लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago