Categories: नहटौर

नहटौर में भी यातायात सप्ताह अभियान के तहत यातायात सुरक्षा व यातायात के नियमों की शपथ दिलाई

बिजनौर के नहटौर में भी शासन के निर्देशानुसार यातायात सप्ताह अभियान के तहत ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रशासन ने शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया साथ ही प्रभात फेरी निकाली गई। इसी दौरान नगर के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाई।

आप को बता दे कि सोमवार को ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार यादव ने यातायात सप्ताह के तहत सभी कर्मचारियों को स्कूल के प्रधानाचार्य को यातायात के दौरान सुरक्षा संबंधी की शपथ दिलाई साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

शपथ के बाद ब्लॉक परिसर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्याम नारायण स्मारक इंटर कॉलेज, बलराम कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एचएमआइ इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ब्लॉक परिसर से लेकर बीआरसी कार्यालय तक मानव श्रृंखला बनाई।

साथ ही प्रभात फेरी ब्लॉक से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड, हलदौर चौराहा, पीर की चुंगी, मोहल्ला जोशियान,ईदगाह मोड़ एजेंसी चौराहा थाना कोतवाली से होते हुए बीआरसी कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार यादव, एडीओ पंचायत सुशील कुमार,अधिशासी अधिकारी ओम गिरी आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

https://youtube.com/@bijnorexpress

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago