Categories: नहटौर

बिजनौर में यहाँ प्यार में धोखा खाए लोगो को मिल रही है चाय कॉफी की चुस्की में स्पेशल छूट

▪️खूब सुर्खियां बटोर रही है नगर में बनी “बेवफा चाय वाला” के नाम की दुकान

Bijnor:- क्या आपने मोहब्बत वाली चाय आजमाई हैं। चाय का एक स्टाॅल अपने नाम की बजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। वजह उसका नाम हैं।जो कुछ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं।स्टाॅल का नाम बेवफा चाय वाला है।जिस पर प्यार में धोखा खाए लोगों को चाय व काॅफी के दाम में छूट दी जा रहीं हैं

बेवफा चाय वाले स्टॉल की चाय व काॅफी की चुस्की देहरादून तक के लोग उठा रहें है। दरअसल नहटौर धामपुर मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने बेवफा चाय वाले के नाम से एक चाय का स्टॉल खुला हुआ है।यह स्टॉल मोहल्ला हाथीवाला मंदिर के विकास तोमर व उसके भाई ने मिलकर खोला हैं।

इस स्टॉल पर प्यार में धोखा खाने वाले लोगों के लिए चाय 10 रूपए व काॅफी 15 रूपए और प्रेमी जोड़ों के लिए चाय 15 रूपए व काॅफी 20 रूपए में दी जा रही हैं।करीब डेढ़ माह पूर्व खुले इस स्टॉल पर लोग चाय की चुस्की लेने आ रहें हैं।

खास बात यह हैं कि नहटौर के साथ आसपास के लोगों के अलावा देहरादून तक के लोग बेवफा चाय वाले का नाम देखकर इस स्टॉल पर रूक रहें हैं।नगर क्षेत्र में बेवफा चाय वाला खूब प्रसिद्ध हो रहा है,आने जाने वाले कार सवार भी चाय की चुस्की लेकर जाते है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैज़ान नहटौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago