Categories: नहटौर

भाकियू ने नहटौर में फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओ ने चार दिन पूर्व क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर पाली मे एक किसान नेता के घर के सामने गाली-गलौच कर फायरिंग करने वाले आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली को ज्ञापन सौंपा

आप को बता दे कि चार दिन पूर्व नहटौर क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर पाली में पानी को लेकर देवेन्द्र और करणवीर के बीच हुए विवाद में गाली गलौच करते हुए तनातनी हो गई थी। करणवीर ने अपने पुत्र प्रिंस आदि को बुला लिया था जिसमें दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे।कुछ देर बाद देवेंद्र के घर के पास खौफ पैदा करने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई थी। जिससे गांव में देहशत व्याप्त हो गई थी।

देवेंद्र की और से गांव के विपक्षी प्रिंस व दीपक द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई थी।तहरीर के आधार पर पुलिस को जांच के दौरान देवेंद्र के घर के पास से कारतूस के तीन खोखे मिले थे।

पुलिस ने प्रिंस व दीपक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता नहटौर थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कोतवाल पंकज तोमर को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर पुलिस व किसानों की बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।कोतवाल पंकज तोमर ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।किसानों ने उनकी मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मोहम्मद फैज़ान नहटौर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago