बिजनौर सड़क हादसे में 27 साल की डॉ ईरम की मौत, बाईक सवार पिता डॉ खलील भी हुए जख्मी

जनपद बिजनौर के नहटौर में घर से क्लिनिक जा रहे पिता पुत्री की बाइक ट्रक की चपेट में आने से पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजन मृतका के शव को बिना कोई कार्रवाई किए अपने साथ ले गए

जानकारी के अनुसार बिजनौर के नहटौर के मौहल्ला मौलवियान निवासी डॉ खलील अहमद पुत्र जलील अहमद उम्र 55 वर्ष अपनी पुत्री डॉ इरम निशा उम्र 27 वर्ष को साथ लेकर बाइक द्वारा मौहल्ला नौधा स्थित अपने हॉस्पिटल नूर क्लीनिक पर जा रहे थे।

बताया जाता है कि जब वह नहटौर धामपुर मार्ग मौहल्ला जोशियान स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे तो नहटौर की ओर से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें डॉ इरम निशा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि डॉ खलील गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से परिजन मृतका के शव को बिना कोई कार्रवाई किए अपने साथ ले गए तथा घायल डॉ खलील को अच्छे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है साथ ही मौहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया है। पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago