बिजनौर में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यातयात जागरूकता अभियान के तहत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए

बिजनौर के नहटौर में नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यातयात जागरूकता अभियान के तहत नहटौर के हल्दौर चौराहे पर पहुंचकर बिना हेलमेट से गुजर रहे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए तथा उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया और कानून का पाठ पढ़ाया

इस अवसर कर उन्होंने कहा कि हेलमेट चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि यह चालक की जान बचाने के लिए है। सड़क पर जाते समय जैसे हमें फोर व्हीलर में सीट बेल्ट बांधना जरूरी है, उसी तरह हमें हेलमेट पहनना भी जरूरी है। जब भी कहीं दो गाड़ियों में एक्सीडेंट होता है तो उस समय गाड़ी चालक नीचे गिरता है।

इसमें सबसे पहले चालक और सहचालक का सिर ही जमीन से टकराता है। ऐसे में अगर हेलमेट पहना हो तो बचाव हो सकता है, नहीं तो सिर पर गहरी चोट लगने की अशंका रहती है। इसलिए टू व्हीलर वालों को हेलमेट पहनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के जो चल रहे है वह अपने व अपने परिवार के जीवन को खतरे में डाल रहे है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है अपने जीवन की रक्षा करे। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए नहटौर में रेलवे स्टेशन बनवाए जाने व नहटौर की सड़कों को जाम मुक्त कराए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि वह संसद में नहटौर में रेलवे स्टेशन बनाए जाने की आवाज उठाएंगे, साथ ही उन्होंने भीम ओर मीम के गठबंधन पर आने वाले जिला पंचायत के चुनाव में देखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नहटौर मेरे दिल में है और नहटौर की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है वह नहटौर में विकास कार्यों की गंगा बहाएंगे।

इस मौके कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक,सतेंदर कुमार,आरिफ़ कुरेशी,मौलाना अतीक,विवेक सैन, आलोक भारती,सलीम अहमद,शाकिर प्रधान, अतीक प्रधान,सलीम अंसारी,गुलफाम हसन,ज़ीशान अंसारी,जावेद कुरेशी आदि उपस्थित रहे।
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago