Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में मंदबुद्धि युवक बग्गी पर न भेजने से हुआ नाराज सड़क पर लेटकर किया रोड जाम

बिजनौर के नहटौर में बग्गी पर न भेजने से नाराज  होकर एक मंदबुद्धि युवक सड़क के बीच में लेट गया। जिससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन बंद हो गया।

आसपास दुकानदारों ने उसे बग्गी पर भेजने की बात कहकर सड़क से उक्त युवक को हटाया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।

प्राप्त समाचार के अनुसार नगर का एक मंदबुद्धि युवक हल्दौर चौराहे के आस पास की दुकानों में ही रहता है। लोग उसे गोलू कहकर बुलाते है। उसके लिए आसपास के दुकानदार ही खाने की व्यवस्था करते है।

वही पर युनुस बग्गी वाले भी रहते है।मंगलवार को उनकी बग्गी किसी शादी समारोह में जाने थी। मंदबुद्धि युवक गोलू बग्गी पर जाने की जिद्द करने लगा। जिस पर युनुस ने उसे बग्गी पर भेजने से मना कर दिया ओर बग्गी समारोह में चली गई।

इससे नाराज होकर वह नहटौर धामपुर रोड पर बैठ गया और वही लेट गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई और जाम की स्थिति बन गई।

दुकानदार उसके पास पहुंचे और उसे बग्गी पर भेजने की बात कहते हुए  उसे समझाकर सड़क से हटाया। जिसके बाद वाहनों को सुचारू किया गया। आस पास के लोग यह नजारा देखकर दंग रह गए उनके चेहरे खिले के खिले रह गए।

लोगों ने कहा कि यह मंदबुद्धि युवक की अनोखी बात है । मंदबुद्धि बग्गी पर भेजने से मना करने से नाराज होकर सड़क पर लेट गया और वाहनों का ब्रेक लगा दिया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago