Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना सोने चांदी के आभूषण उड़ाए

बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए मकान में रह रहे तीन किराएदारो के कमरों के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है

जानकारी के अनुसार नगर नहटौर के मौहल्ला तकिया गढ़ी पूर्वी नौधा में शाहजहां पत्नी अब्दुल कादिर का मकान है उक्त मकान में नीचे बने कमरों में मौहल्ला लालबाग निवासी जहांगीर व दूसरे कमरे में मौहल्ले का ही आफताब तथा ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में मौहल्ले का ही मौ शाहरुख किराएदार है।

बताया जाता है कि शाहरुख सूरत में रहकर मजदूरी करता है तथा जहांगीर पुणे में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।बताया जाता है कि जहांगीर की पत्नी शबनम शनिवार की शाम बच्चों को दवाई दिलाने धामपुर गई थी और वह वही रुक गई थी तथा शाहरुख की पत्नी रुखसार अपने मायके गई हुई थी।

आफताब भी अपने बच्चों के साथ  अपने कमरे का ताला लगाकर अपनी ससुराल गया था। तीनों किराएदारों के बाहर होने का लाभ उठाते हुए बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने तीनों किरायदारों के कमरों का ताला तोड़कर शाहरुख के कमरे से तीन जोड़ी सोने की बाली,एक जोड़ी बूंदे,एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कानों की मुरकी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो कंगन तथा तीन जोड़ी छल्ले व जहांगीर के कमरे से तीन जोड़ी अंगूठी चांदी व एक हजार रुपए सहित कीमती सामान चोरी कर लिया।

चोरी होने का पता उस समय लगा जब मोहल्लेवासियों ने मकान का ताला टूटा देखा उन्होंने फोन द्वारा तीनों किरायदारों को सूचना दी। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। घटना से मौहल्ले वासियों में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago