बिजनौर की नहटौर पुलिस ने बाइक चोर गैंग को गिरफ्तार कर बाइक चोरी सहित तीन घटनाओं का खुलासा

जनपद बिजनौर की नहटौर पुलिस ने बाइक चोर गैंग को गिरफ्तार कर बाइक चोरी सहित तीन घटनाओं का खुलासा कर बाइक चोर गैंग से तीन बाइक बरामद की है

वही दूसरी ओर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बंद घर में हुई चोरी का खुलासा कर नगदी व चांद के आभूषण बरामद कर अभियुक्तों का सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया।

बिजनौर के नहटौर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नूरपुर मार्ग स्थित अबरार कॉलोनी के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने ले आई साथ ही उनके पास से चोरी की गई दो बाइक तथा छिनौती की घटना में प्रयुक्त की गई एक बाइक सहित तीन बाइक बरामद कर तीन घटनाओं का खुलासा किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम मोहित पुत्र मुन्नू निवासी ग्राम खुरमपुर खडका थाना कोतवाली देहात,पुनीत पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम बरकातपुर थाना नांगल,रिहान पुत्र इकबाल निवासी कस्बा नहटौर,हिमांशु निवासी थाना नहटौर बताए।

पूछताछ में चारों अभियुक्तों ने बताया कि उनका इकठ्ठा गैंग है वह बाइक चोरी कर 10 हज़ार रुपए में बेच देते है। जिससे वह अपना खर्चा चलाते है।

वही दूसरी ओर पुलिस ने गांव सादिकाबाद में बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, मंगलसूत्र, अंगूठी तथा 1400 रूपए बरामद कर दोनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया।

अभियुक्तों ने अपना नाम अली खान पुत्र कमाल,अरमान पुत्र शारुम निवासी मौहल्ला मौलवियान बताया।बाइक चोरी सहित चार घटनाओं का खुलासा करने पर पुलिस की नगर क्षेत्र में जमकर सराहना की जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago