बिजनौर में एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, हर आंख हुई नम

बिजनौर के थाना नहटौर में बुधवार की देर रात सड़क  दुर्घटना में मरे तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर नगर में शोक व्याप्त हो गया।गमगीन माहौल में तीनों का कासमपुर लेखराज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया

बता दे कि नगर के मौहल्ला नौधा निवासी रविंद्र (24 वर्ष) पुत्र धर्मवीर, दीपक (23 वर्ष) पुत्र धर्मपाल व मौहल्ला शेखान निवासी ऋतिक पुत्र भोपाल (22 वर्ष) बाइक से हल्दौर से नहटौर अपने घर वापस लौट रहे थे।

उनकी बाइक हल्दौर नहटौर रोड स्थित गांव धींगरपुर के पास खडे सड़क किनारे ओवरलोड गन्ने से लदे खराब ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई थी। घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बृहस्पतिवार की शाम तीनों  युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचने पर नगर में शोक व्याप्त हो गया बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी शवयात्रा में प्रतिभाग किया कासमपुर लेखराज स्थित श्मशान घाट में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तीनों दोस्तों एक साथ चिता जलते देख हर एक व्यक्ति छलके आंसू।पुलिस ने मृतक रविंद्र के पिता धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago