बिजनौर के लड़के की फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम

बिजनौर के युवक की हरिद्वार में टायर प्लांट फैक्ट्री का बॉयलर फटने से नहटौर क्षेत्र के ग्राम तालमपुर निवासी एक युवक की उसकी चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।युवक का शव घर पहुंचने पर युवक को देखने वालो का तांता लग गया

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तालमपुर निवासी कपिल शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र लगभग 26 वर्ष हरिद्वार क्षेत्र में स्थित टायरों से तेल निकालने वाली ( टायर प्लांट)फैक्ट्री में कार्य करता था।

बताया जाता है कि 13 मई दिन सोमवार की दोपहर वह टायरों को पिघला रहा था।इसी दौरान फैक्ट्री में लगा स्टील बॉयलर फट गया जिसमें कार्य कर रहे मजदूर झुलस गए।

झुलसे हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।कपिल की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने कपिल को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया।जहां कपिल की मौत हो गई।कपिल की मौत का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

युवक का शव घर पहुंचने पर शव को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।बताया जाता है कि कपिल का 80 प्रतिशत शरीर बॉयलर फटने से झुलस गया था।कपिल के दो छोटे छोटे बच्चे भी है।कपिल अपने पीछे माता पिता,पत्नी सहित दो छोटे छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया।


बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मैहम्मद फैजान नहटौर

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago