बिजनौर के लड़के की दिल्ली में दर्दनाक मौत, बीवी से तलाक के बाद बच्चो से मिलने गया था

बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के  ग्राम लालबाग के एक युवक का शव दिल्ली के रेलवे ट्रेक पर मृत अवस्था में पड़ा मिला।बीवी को तलाक होने के बाद अपने बच्चों से मिलने के लिए गया था मृतक युवक दिल्ली। युवक का शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्द ए खाक।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

जानकारी के अनुसार ग्राम लाल बाग निवासी जफर पुत्र स्व मेहंदी हसन की शादी इकरा पुत्री अब्दुल गफूर निवासी ग्राम धनौरी जनपद अमरोहा के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी।

बताया जाता है कि पति पत्नी में आपसी विवाद रहता था।शादी के बाद से ही दोनो पति पत्नी जसपुर अपनी नानी के यहां चले गए थे।जहां जफर आरा मशीन पर मेहनत मजदूरी करता था।

बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों पति पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर आपसी विवाद होने लगा था।जिसके बाद जफर की पत्नी दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में ले गई थी।

परंतु आपसी विवाद बना रहा।जिसके तहत दिल्ली छोड़कर वह लगभग डेढ़ महीने से दोनो नहटौर रहने लगे।उनके दो बच्चे भी थे। कुछ दिन पूर्व पति पत्नी के आपसी विवाद में उसकी पत्नी ने तलाक ले लिया था।इसी के चलते उसकी पत्नी अपनी रिश्तेदारी दिल्ली में दोनो बच्चों को लेकर चली गई थी।

जिससे जफर बच्चों को लेकर काफी परेशान था।बच्चों की मोहब्बत के चलते चार दिन पूर्व वह  दिल्ली बच्चों से मिलने गया था।जहां उसका शव आनंद विहार इलाके में रेलवे ट्रैक पर खून से लतपत मृत अवस्था में मिला।

युवक के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।उन्होंने युवक जफर की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही

बिजनौर के नहटौर से मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago