बिजनौर में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, परिजनों का दहेज लोभी दामाद पर हत्या का आरोप

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरमाबाद गढ़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसके परिजनों ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया।पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के अनुसार नींदडू के गांव चरमपुरी निवासी राजपाल की पुत्री रीना उम्र 32 की शादी ग्राम बैरमाबाद गढ़ी निवासी राजीव कुमार पुत्र टेकचंद के साथ 2012 में हुई थी।

बताया जाता है कि आए दिन किसी न किसी बात को लेकर  विवाद रहता था।इस विवाद के तहत बुधवार की प्रातः विवाहिता के परिजनों को सूचना मिली की उनकी पुत्री की मौत हो गई है।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा विवाहिता मृत अवस्था मे पड़ी थी और गले पर नाखून व रस्सी के निशान थे शव मौके पर छोड़कर विवाहिता का पति फरार हो गया।

विवाहिता के परिजनों ने उसके पति पर गला घौंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि उक्त विवाहिता के एक 10 वर्षीय पुत्र भी है।विवाहिता की मौत होने से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल बना हुआ है।कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

बिजनौर में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या परिजनों का दहेज लोभी दामाद पर आरोप।

©बिजनौरExpress

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago