Categories: नहटौर

बिजनौर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रजिस्ट्रेशन ई रिक्शाओं पर लगाई गई यूनियन की नंबर प्लेट

🔻रजिस्ट्रेशन ई रिक्शाओं पर लगाई यूनियन की नंबर प्लेट बिना रजिस्ट्रेशन ई रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन कराने का किया आह्वान

बिजनौर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन पर ई रिक्शा चालक यूनियन व यातायात टीम ने रजिस्ट्रेशन नंबर ई रिक्शाओ पर यूनियन की प्लेट लगाई।साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन ई रिक्शा चालकों को ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराकर यूनियन की प्लेट लगाने का आह्वान किया

सोमवार को नहटौर के हल्दौर चौराहे के निकट स्थित जावेद जाट के प्रतिष्ठान पर ई रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ( रजि.) के आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के सरपरस्त कामरेड गुलाम साबिर सिद्दीकी ने कहा कि प्रशासन के आदेशानुसार रजिस्ट्रेशन ई रिक्शाओ पर यूनियन की प्लेट लगाई जा रही है।

प्लेट पर ई रिक्शा चालक का नाम,फोटो,मोबाइल नंबर,थाने का नंबर,आधार कार्ड नंबर, चालक का पता आदि सभी है। उन्होंने कहा कि प्लेट लगाने से ई रिक्शा चालक की सुविधा हो जाएगी। कोई घटना घटती है तो उसे आसानी से कवर किया जा सकता है।

यूनियन के सचिव जावेद जाट ने ई रिक्शा चालकों से आह्वान करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शा चालक अपनी अपनी ई रिक्शाओं का यूनियन से नंबर प्राप्त कर प्लेट लगवा ले

उन्होंने कहा कि इससे ई रिक्शा चालक के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि कोई अंजान व्यक्ति ई रिक्शा में बैठकर गुमराह करता है तो उसके बहकावे में न आए और उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।

उन्होंने सवारियों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी अंजान व्यक्ति की ई रिक्शा में न बैठे अपने क्षेत्र और जानकर की ई रिक्शा में बैठे।इस मौके पर ई रिक्शाओं पर यूनियन की नंबर प्लेट लगाई है।इस मौके पर यातायात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी मौजूद रहे

पीएम मोदी हमारे बीच नही रहे पोस्ट करने वाले बिजनौर के रविन्द्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर एक्स्प्रेस के साथ नहटौर से मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago