Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में रोडवेज बस की टक्कर में स्कूटी सवार बुजुर्ग की हुई मौत

▪️परिवार में मचा कोहराम,पुलिस ने रोडवेज बस व चालक को लिया हिरासत में

बिजनौर के नहटौर में रोडवेज की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया था उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम एवं मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया है!

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की सुबह 9 बजे नगर के मोहल्ला कस्बा निवासी 65 वर्षीय शरीफ पुत्र इमामुद्दीन स्कूटी द्वारा किसी गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह हल्दौर मार्ग पर स्थित गांव धींगरपुर पावर हाउस के सामने पहुचे तो तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इधर पुलिस ने रोडवेज बस वे उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया

रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर बुजुर्ग की उपचार के दौरान हुई मौत।

नहटौर से हमारे संवाददाता मोहम्मद फैजान की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago