बिजनौर की नगीना पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा

Bijnor : आपको बता दें कि 1 माह पहले मंडी मॉल गंज स्टेट बैंक नगीना के पास से सरदार हीरा सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी ग्राम ब्राह्मण वाला थाना नगीना देहात के ₹123000 व दो आधार कार्ड दो पैन कार्ड एक स्टेट बैंक की पासबुक किसी ने चोरी कर लिए थे उस घटना का पुलिस ने खुलासा किया


आज पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत नगीना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अकबराबाद चौराहे के पास से एक अभियुक्त सईद अहमद पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला कलालन नगीना बिजनौर उम्र 27 वर्ष को नगीना थाना पर पंजीकृत मु.अ.स. 252 /2021 धारा 379 भादवी में चोरी गए रूपयो में से ₹29870 सहित

31.7. 2021 .को करीब 17:30 बजे सईद अहमद को गिरफ्तार किया सईद अहमद ने पूछताछ में बताया कि उसने व उसके साथी राजा नाम के लड़के ने एक माह पहले दोनों ने मिलकर मंडी मॉल गंज में स्टेट बैंक के पास खड़े सरदार हीरा सिंह पुत्र कुंदन सिंह के थैले को ब्लेड से काट कर ₹123000 वे जरूरी कागजात चोरी किए थे

जो उन्होंने आपस में आधे आधे (61500 61500) रुपए बाट लिए थे अभियुक्त सईद अहमद उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा अभियुक्त राजा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर अभियुक्त राजा उपरोक्त तो जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

नगीना से मौहम्मद अलीम सलमानी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago