रमज़ान में जमा मस्जिद के बंद पड़े  सायरन को सेहरी इफ़्तार के लिए शुरू करने की मांग

बिजनौर की नगीना तहसील के मौहल्ला अकाबरान व पंजाबियान क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 22 के सभासद मौहम्मद उसमान जैदी ने उपजिलाधिकारी नगीना आशुतोष जायसवाल को एक शिकायती पत्र देकर जामा मस्जिद पर लगे सायरन को दोबारा चलाने की मांग की।

बृहस्पतिवार को उस्मान जैदी ने उपजिलाधिकारी आशुतोष जायसवाल को दिए गए एक शिकायती प्रार्थना पत्र में लिखा कि नगीना की जामा मस्जिद में सायरन लगा हुआ है, जो देश के आजाद होने से भी पहले से बजता चला आ रहा है।

यह सूर्य उदय होने पर, सूर्य अस्त होने पर व मध्य दिन व रमजान में सहरी खत्म होने पर बजता चला आता है। जिसकी अवधि मात्र 20 से 30 सेकन्ड होती है। इस सायरन से कस्बा नगीना की जनता को बहुत सुविधा रहती है।

नगीना की जनता की सुविधा के लिए उक्त सायरन का सूर्य उदय, सूर्य अस्त, मध्य दिन व रमजान में सहरी शुरू और खत्म पर निरन्तर चालू रहना अति आवश्यक है।

उन्होंने उपजिलाधिकारी से जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त सायरन को निरन्तर जारी करने के आदेश पारित करने का अनुरोध किया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नदीम मलिक नगीना

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago