नगीना में चंद्रशेखर आजाद ने निकाला रोड शो मांगे वोट लोगो ने दिया भरोसा

बिजनौर की लोकसभा नगीना से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने चंद्रशेखर आजाद ने रविवार की शाम नगर में अपने समर्थको के साथ रोड शो निकाला। इस मौके पर चन्द्रशेखर आजाद का जगह-जगह लोगों ने स्वागत भी किया

आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद का रोड शो रविवार की शाम नगीना अकबराबाद चौक से शुरु होकर काजी सराय, पहाडी दरवाज, शेख सराय, मनिहारी सराय, शाहजहीर, लुहारी सराय, मुनीम चौक आदि जगह से गुजरा रोड शो

इस दौरान चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में लोगों का जो समर्थन व प्यार उन्हें मिल रहा है। उन्हें यकीन है कि वह संसद में जरूर पहुंच जाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। तमाम पार्टी के लोग आपको बहकाने का काम करेंगे। ऐसे लोगो से सतर्क रहने की जरुरत है कयोंकि यह चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है।

उन्होंने संविधान बचाने व क्षेत्र की खुशहाली के लिए उन्हे वोट देने का आह्वान किया। इस मौके पर रईस अहमद कुरैशी, विवेक सेन, सभासद मो. शारिक, एमटी रहमान, मो. आबिद, मो. शानू, सुहेल इसरार, मो.शबनूर, शादब सिद्दकी, सरफाराज अंसारी, युवा नेता परवेज पाशी, यामीन अंसारी मिन्ना, हाजी दिलशाद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नगीना में आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने रोड शो निकालकर लोगो से मांगे वोट लोगो ने दिया भरोसा।

@बिजनौर एक्सप्रेस

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago