शेरकोट में मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या ।

बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट के गांव छिवरी में एक मासूम बच्ची की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। कल घर से देर शाम लापता तक एक मासूम बच्ची का शव उसके घर के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई है।

शव मिलने पर इसकी सूचना शेरकोट थाने की पुलिस को परिजनों ने दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।अभी यह नहीं पता चल पाया है हत्या किसने और क्यों की है।

ज्ञात है कि मासूम बच्ची शिद्रा कल घर से खेलते खेलते अचानक से लापता हो गई थी। लापता होने पर परिजनों ने बच्ची को देर रात तक काफी ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली। आज बच्ची का शव घर के पास एक गन्ने के खेत पर मिला है।

पुलिस की प्रथम सृष्टी से पता चला है कि बच्ची की गला घोटकर हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक बच्ची का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जल्दी हत्या का खुलासा किया जाएगा।

बाईट=:डॉ धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर

बिजनौर एक्सप्रेस से संवाद-दाता मौ० परवेज की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago