प्यार में रोड़ा बन रहे पति का प्रेमी संग मिलकर किया कत्ल

बिजनौर में प्यार में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया इतना ही नहीं पत्नी ने अपने पति को मारने के बाद बिजनौर गंगा बैराज घाट के किनारे दफना दिया और खुद ही थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गई

आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को फिल्मी अंदाज में मौत के घाट उतार दिया और खुद परिजनों संग कार्रवाई में जुट गई। बिजनौर पुलिस ने आज इस मामले में खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

आप को बता दें यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के नवलपुर गांव का है। जहां विवाहिता रचना ने प्यार में रोड़ा बन रहे अपने पति विष्णु को अपने आशिक संग मिलकर गला घोट के मौत के घाट उतार दिया। बिजनौर पुलिस की कस्टडी में खड़ी मासूम चेहरा लिए यह महिला ने अपने पति को फिल्मी अंदाज में प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारकर खुद पुलिस की कार्यवाही में साथ निभाने लगी

आखिर में मृतक विष्णु के माता-पिता को जब अपनी बहू पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक के माता पिता मोतीलाल के बताए अनुसार मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी रचना के गैर लोगों से नाजायज संबंध थे। इसी को लेकर विष्णु की हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने पत्नी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

बिजनौर में प्यार में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया,आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/yLYnFkvtMJc

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago