एनआईए के डिप्टी एसपी तंज़ील हत्याकांड में मुनीर और रेयान दोषी करार, आज होगा सजा का ऐलान

Bijnor: एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड में मुनीर और रेयान दोषी पाए गए, जिनकी सजा का ऐलान कल होगा। गैंगस्टर कोर्ट में चली कार्यवाही के दौरान जैनी, रिजवान, तंजीम को अदालत ने बरी कर दिया है।

आप को बता दे कि 2 अप्रैल 2016 को मुनीर ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या कर दी थी जब वह शादी समारोह से लौट रहे थे।

कोर्ट में मुनीर और रेयान को अदालत में दोषी पाया गया जिनकी सजा का एलान कल होगा। अपर जिला सत्र न्यायाधीश डॉ विजय कुमार तलयान द्वारा इन्हें दोषी पाया गया है। आज पेशी पर लाए गए दोहरे हत्याकांड के आरोपी मुनीर और रेयान को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील था।

अदालती कार्यवाही के दौरान एसपी ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी अन्य पुलिस के अधिकारियों के साथ नजर बनाए हुए थे साथ ही कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था।

तंज़ील हत्याकांड में मुनीर और रेयान दोषी करार, आज होगा सजा का ऐलान।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago