मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने वाली ‘बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने कोटद्वार से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Najibabad, Bijnor, UP | Updated : 5 जनवरी, 2022

बुल्ली बाई एप मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने कोटद्वार के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मंगलवार की सुबह कोटद्वार पहुँची थी रात के करीब 1 बजे स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने शिब्बूनगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एक आवास में छापा मार मयंक रावत (उम्र 21 वर्ष ) को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ के बाद रात के दो बजे आरोपी युवक मयंक रावत पुत्र प्रदीप रावत को गिरफ्तार किया गया मुंबई पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता गुंज्याल की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई है। 

मयंक रावत दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज का बीएससी का छात्र है। इन दिनों वो कोटद्वार अपने घर से ही पढ़ाई कर रहा था। उसने पूछताछ में बताया कि वह बुल्ली बाई एप्प ग्रुप से जुड़ा था और आने वाले मैसज को अपने ट्विटर एकांउट में शेयर करता था। चार पांच ट्वीट के बाद ट्विटर ने अकांउट ब्लाक कर दिया था।

मुंबई की महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मयंक के पिता फौज में हैं और उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में है। उसकी माता गृहिणी हैं और छोटा भाई कोटद्वार में ही पढ़ाई करता है ।

मयंक की माँ ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से खाना नहीं खा रहा था। शायद उसे अहसास था कि वह गलत लोगो के संपर्क में है। मयंक ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि कुछ महीने पहले ही उसके एक दोस्त ने उसे इस ऐप के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद वह ऐप के जरिये इस ग्रुप से जुड़ा था।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago