बिजनौर में कावड़ बनाने का मुहम्मद आरिज़ मुस्लिम कारीगर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की एकता की बना मिसाल

▪️कई सालों से शिव भक्तों के लिए कावड़ बनाकर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की एकता की बना मिसाल।

Bijnor: एक तरफ जहाँ देश में कुछ चुनिंदा लोग नफरत की आग फैलाने से बाज़ नही आते तो वही बिजनौर का आरीज़ पिछले कई सालों से महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों के लिए अपने हाथों से कावड़ बनाकर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की एकता की मिसाल पेश कर रहा है। देखिए बिजनौर से यह खास रिपोर्ट।

दरअसल एक मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार है ऐसे में मुस्लिम कारीगर मुहम्मद आरीज़ पिछले कई सालों से कांवड़ बना कर साम्प्रदयिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा है। ये है बिजनौर का आरीज़ कारीगर जो पुश्तैनी कावण बनाते आ रहे है।

महीन और धारदार औजार के ज़रिए आरीज़ का परिवार हापुड़ से कच्चा माल लाते हैं और लकड़ी के बांस को पहले कारीगर सुखाते है ताकि कावड़ का वजन हल्का रहे ताकि शिव भक्तों को कावण को कांधे से उठाने में परेशानी न हो वैसे एक कावड़ में डेढ़ से दो किलो का ही वजन होता है।

मुस्लिम कारीगर की माने तो इन्हें त्योहार आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है ताकि समाज मे हिन्दू मुस्लिम भाई चारा कायम रहे। कावड़ को बनाने के लिए रोजाना दस से बारह कारीगर कावड़ बनाते है दिन भर में 15-20 कावड़ बन जाती है।

एक कावड़ को बनाने में कारीगर की 150-200 रुपए की लागत आती है जिसे कारीगर 350 से 400 रुपए में आसानी से बेच देते है और एक सीज़न में 500 से ज़्यादा कावड़ बेच देते है। बिजनौर के नजीबाबाद और उत्तराखंड के हरिद्वार में मुस्लिम कारीगरों के हाथों से बनी कावड़ सप्लाई की जाती है।

कावण का मुस्लिम कारीगर मुहम्मद आरिज़। कई सालों से शिव भक्तों के लिए कावड़ बनाकर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की एकता की बना मिसाल।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago