मुरादाबाद निवासी व्यक्ति अमरोहा से लेकर आ रहा था पत्नी को सुसराल में विवाद के चलते बिजनौर की नहर में दिया धक्का

Bijnor : मुरादाबाद निवासी बेरहम पति ने बिजनौर के नूरपुर के रहटा में ग्रह कलेश के चलते अपनी पत्नी को धक्का दे दिया और फरार हो गया

मृतक विवाहिता के परिजनों ने जब आरोपी पति से अपनी पुत्री के बारे में जानकारी ली तो गुम होने की बात कहते हुए टाल दिया शक होने पर मृतक विवाहिता के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी को नदी में धक्का देने की बात कुबूली जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों द्वारा नदी में विवाहिता की तलाश की जा रही है

दरअसल जनपद अमरोहा के नोगाव सादात निवासी हनीफ ने अपनी पुत्री रईसा की शादी 6 वर्ष पूर्व मुरादाबाद के कांठ थाना छेत्र देहरी निवासी सुलेमान से की थी तब से ही उसका पति शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा था।

घरेलू विवाद को परिजनों ने बैठकर कई बार समझौता कराने की कोशिश की लेकिन बेरेहम पति के मन में कुछ और ही चल रहा था 13 जून को आरोपी पति ने अपनी पत्नी को बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में रहटा पुल पर नदी में धक्का दे दिया और फरार हो गया

परिजनों ने अपनी पुत्री से के बारे में जब आरोपी पति से पूछताछ की तो उसने उसको गुम होना बताया तब से ही परिजनों को शक हो गया और थाने में शिकायत दर्ज कराई

इसके बाद पुलिस ने आज आरोपी पति के कहे अनुसार राहत पूल में गोताखोर द्वारा तलाश शुरू कर दी है मुरादाबाद से बिजनौर पुलिस लगातार गोताखोरों द्वारा विवाहिता की तलाश कर रही हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई

मुरादाबाद निवासी व्यक्ति अमरोहा से लेकर आ रहा था पत्नी को, बिजनौर की नहर में दिया धक्का

नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago