मुरादाबाद डीआईजी शलभ माथुर बिजनौर के दौरे पर

▪️पुलिस लाइन में पौधारोपण कर चौकीदारों को साइकिल वितरित की।

डीआईजी शलभ माथुर, मुरादाबाद परिक्षेत्र आज बिजनौर पहुंचे और मंडावर रोड नवनिर्माणाधीन पुलिस लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता व तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस दौरान डीआईजी द्वारा ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के साथ गोष्ठी की गयी और उनके साथ अपने अनुभव साझा किये। डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और सभी से अपने-अपने गांव की महत्वपूर्ण/लाभप्रद सूचनाओं से बीट आरक्षी/हल्का प्रभारी/थाना प्रभारी व जनपदीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के लिये कहा।

इस दौरान ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) का मनोबल/आत्मविश्वास बढाते हुए कहा गया, कि चौकीदार पुलिस विभाग की रीढ है तथा आपके सहयोग के बिना पुलिस विभाग की कल्पना भी नही की जा सकती है। डीआईजी शलभ माथुर ने ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को साइकिल वितरित की और पुलिस लाइन क्षेत्रान्तर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

▪️डीआईजी ने बिजनौर थाना कोतवाली शहर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर द्वारा बिजनौर पहुंचकर बिजनौर थाना कोतवाली शहर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया डीआईजी के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर प्रवीन सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मौजूद रहे।

डीआईजी शलभ माथुर के अचानक थाने के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा डीआईजी द्वारा थाने पहुंचकर अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई साथ ही हवालात शस्त्रागार आदि इकाइयों का निरीक्षण किया।

डीआईजी ने साफ सफाई के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया। डीआईजी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं पाई गई सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago