न्यूज डेस्क, ब्रेकिंग बिजनौर | Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस | जलालाबाद | नजीबाबाद| Updated 30 April 2023
नजीबाबाद। यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा फल में मौहम्मद सालिम पुत्र ज़हीर अहमद ने मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में गणित शाखा में 91.6 % अंक प्राप्त कर कक्षा 12 में टॉप किया मौहम्मद सालिम के अच्छे परीक्षा परिणाम को देखकर परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने सालिम को मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल स्टाफ ने भी मौहम्मद सालिम को सम्मानित किया आपको बता दे कि बिजनौर जिले नजीबाबाद क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद के मौहल्ला पासबान निवासी मौहम्मद सालिम मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 12 (गणित शाखा) का छात्र है ज़हीर अहमद के पुत्र मौहम्मद सालिम ने ने कक्षा 12 91.6% प्रतिशत अंक प्राप्त कर जहां अपने माता-पिता का सर ऊंचा किया है। वही अपने गांव का एवं स्कूल तत्वावधान का नाम भी रोशन किया हैं। सालिम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल एवं अपने माता पिता को दिया। सफल परीक्षा परिणाण देखकर परिजनों व रिश्तेदारों ने सालिम को बधाई देते हुए भविष्य की कामना की।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब व फेसबुक लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…