यूपी की रहने वाली फेमिना मिस इंडिया 2020 रनरअप मान्‍या सिंह से मिलेंगे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यूपी को अपने हुनर से मान की पगड़ी पहनाने वाली दोनों बेटियों से जल्‍द मुलाकात करेंगें। फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप चुनी गई मान्‍या सिंह और मेरठ की रहने वाली एथलीट प्रियंका गोस्‍वामी से सीएम जल्‍द ही मुलाकात करेंगें। एक साधारण से परिवार के मां बाप के लिए गौरव का पल वो होता है जब उनके बच्‍चे अपने सपनों को साकार कर उनको मान की पगड़ी पहनाते हैं। यूपी की इन दोनों बेटियों ने अपने अभिभावकों संग प्रदेशवासियों को भी अपने हुनर के बूते सम्‍मान का ताज पहनाया है।


फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप चुनी गई मान्‍या सिंह ने भी अपनी मेहनत लगन से माता पिता के साथ उत्‍तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। देवरिया के रहने वाले ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर ओम प्रकाश सिंह अपनी बेटी के लिए बेहद खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि मेरी और मान्‍या की तमन्‍ना थी कि हम लोग हमारे आदर्श  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात करें। हमारा सौभाग्य है कि अब हम लोग उनसे मुलाकात करेंगें। आज प्रदेश में योगी सरकार की स्‍वर्णिम योजनाओं व मिलने वाली सुविधाओं के कारण ही मान्‍या जैसी अन्‍य दूसरी बेटियों के सपनें अपने प्रदेश में साकार हो रहें हैं।

मान्‍या के पिता कहते हैं कि मैं साल 1992 से मुम्‍बई में ऑटो चला रहा हूं। यूपी में 10 वीं की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई मुम्‍बई से मान्‍या को कराई। लेकिन अब प्रदेश में योगी सरकार की नीतियों से काफी सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिल रहें हैं। योगी सरकार ने एक ओर जहां अभ्‍युदय कोचिंग तो वहीं यूपी में फिल्‍म सिटी के निर्माण से प्रदेश के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है। जिससे निश्चित तौर पर प्रदेश के युवाओं व युवतियों को मदद सीधे तौर पर मिलेगी।

मान्‍या के पिता ने कहा कि प्रदेश के मुखिया से मिलना हमारा सौभाग्य होगा। उन्‍‍होंने बताया कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मिलने की तमन्‍ना हम लोगों की बरसों से थी जो मान्‍या के कारण अब पूरी होगी। उन्‍होंने कहा कि जब मान्‍या मिस यूपी च़ूनी गई तो वो हम सबके लिए वो गौरव का पल था।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago