Categories: नूरपुर

बिजनौर के मृत व्यक्ति के साथ कुदरत का करिश्मा, लौट आई सांसे

बिजनौर के बढ़ापुर निवासी एक व्यक्ति के साथ कुदरत का करिश्मा देखने को मिला जब उसे ऋषिकेश एम्स के डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया था तभी घर आते समय रास्ते में उसकी सांसे लौट आईं ।

दरअसल मौत की आगोश में सोए इस युवक की सांसे अचानक लौट आई आप को बता दें कि घायल अवस्था में युवक को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद उसको ऋषिकेश हायर सेंटर रेफर किया गया था जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया था लेकिन अचानक कुदरत का ऐसा करिश्मा हुआ कि मृत अवस्था में पहुंचे युवक की सांसे लौट आई जिसे देख परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,

लगभग 1 सप्ताह पूर्व बढ़ापुर के मोहल्ला नॉमी निवासी युवक मंगल अपने एक साथी के साथ नगीना जा रहा था। तभी रास्ते में इस्लामाबाद चौराहे के पास वो सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने आनन-फानन में उसको बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसको एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया था।

वही 2 दिन उपचार के बाद एम्स के डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए थे।और युवक के अंदर सांसे ना होने की बात कहते हुए घर लेकर जाने की सलाह दी थी। लेकिन कुदरत का ऐसा करिश्मा हुआ कि परिजन उसको घर ला रहे थे। तभी रास्ते में हरिद्वार के पास मृत अवस्था में पहुंचे युवक की सांसे अचानक लौटाई जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए आखिर में परिजनों ने फिर उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

बताया गया है। कि युवक अभी भी जिंदा है और उपचार चल रहा है घायल युवक के भाई राहुल ने बताया कि हरिद्वार के पास मेरे भाई की अचानक सांसे लौट आई फिलहाल कुदरत का ये जीता जागत नजारा देखने को मिला है

नूरपुर से हमारे सवांददाता गुलफाम राजा की यह खास रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago