बिजनौर मेडिकल कॉलेज का राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निरीक्षण किया

बिजनौर में दिनाँक 23-09-2024 को मा0 राज्य मंत्री व्यावसायिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन कपिल देव अग्रवाल आज शाम0 4ः00 बजे महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्वाहेड़ी, बिजनौर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय जिलाध्यक्ष, भाजपा भूपेन्द्र चौहान, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। उन्होंने राष्ट्रीय राज मार्ग से मेडिकल कॉलेज की ओर पहुँच मार्ग को दुरस्त कर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने, मेडिकल कॉलेज के मार्गदर्शन के लिए सांकेतिक साइनबोर्ड स्थापित करने, मार्ग के दोनों ओर साफ-सफाई की व्यवस्था व मेडिकल कॉलेज कैम्पस को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं संचालित होने की जानकारी प्राप्त की तो प्रकाश में आया कि आगामी माह अक्टूबर से कॉलेज में कक्षाएं संचालित हो जायेंगी, इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी को अपने-अपने विभागीय कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago