किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफी के लिए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजनौर न्यूज़:- भाकियू लोकशक्ति ने बकाया गन्ना भुगतान, किसानों को 24 घंटे बिजली देने, किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने और गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति कुंतल किए जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को उठाया। किसानों ने दो-टूक कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। भारतीय किसान लोकशक्ति के युवा जिलाध्यक्ष अर्पण चौधरी, तहसील अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर में हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कोरोना काल में किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। चीनी मिलों ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया है।


किसानों पर भारी भरकम बिजली बिल थोपा जा रहा है, जबकि क्षेत्र में अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है। किसानों ने दो टूक कहा कि उनकी समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो किसान आंदोलनात्मक कार्रवाई को विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, हितेश कुमार, हितेश कुमार, अजयपाल सिंह, दलजीत सिंह, विपिन कुमार, अमर सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago