एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने विकास भवन पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 10 अगस्त , 2021

Bijnor : स्वच्छता मन और तन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता को लोग दिनचर्या में शामिल कर लें तो परिवेश रोग मुक्त होने के साथ महक उठेगा। 

इसी उद्देश्य व संकल्प के साथ जिला बिजनौर की क्षेत्रीय गैर सरकारी संगठन एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने बिजनौर शहर स्थित विकास भवन पार्क पहुँचकर वहाँ फैले हुए कचरे को एकत्रित किया।

संस्था के कार्यकर्ताओं ने पार्क में उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया उसके बाद सभी सदस्यों के साथ मिलकर पार्क में साफ-सफाई की। पार्क में बिखरे कचरे को एक जगह एकत्रित किया गया। यहां हमें कचरा नहीं फेंकना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी पार्कों को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें। फाउंडेशन के फाउंडर व नेशनल चेयरमैन इंजी० विकास कुमार आर्य ने सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष जागरूकता बरतने की अपील की। स्वच्छता के इस कार्यक्रम में मुकुल, बुशरा, सत्यम, आयुष, निशि, सैफ अली व शाहरुख आदि रहें।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago