Categories: नहटौर

नहटौर थाना प्रांगण में होली पर्व के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक आयोजित ।

Nehtaur : थाना प्रांगण में होली पर्व के मद्देनजर आयोजित शान्ति समिति की बैठक मे होली पर्व को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की गई।

आपको बता दे कि थाना प्रांगण मे होली पर्व के मद्देनजर धामपुर छेत्रा अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल प्रभारी निरीक्षक जय कुमार की उपस्थिति मे नगर व ग्रामीणों के गणमान्य लोगो के साथ शान्ति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें धामपुर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने होली पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम को कराने मे छेत्रीय लोगो की इच्छा शक्ती होती है कि कार्यक्रम सही होगा तो कोई भी परिन्दा पर नही मार सकता और वो कार्यक्रम सही हो जाता है।

बैठक में उपस्थित चेयर पर्सन पुत्र राजा अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का त्योहार रंगों का त्योहार है हमें त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहिए और गंगा जामुनी तहजीब का संदेश देना चाहिए।

प्रभारी निरीक्षक जय कुमार ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन होली के पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपनी ओर से पूरी तरह सतर्कता बरतेगा। त्योहार शान्ति तरीके से कराया जायेगा किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नही होने दी जाएगी।

इस मौके पर कस्बा इंचार्ज हल्का इंचार्ज, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नगर पालिका सभासद ग्राम प्रधान और पत्रकार सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नहटौर से मोहम्मद फैजान की ये खास रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago