बिजनौर पुलिस की वर्दी में MBBS डाक्टर, कैसे बने यूवाओ के प्रेरणास्रोत

🔹ट्रेनी सीओ गणेश कुमार गुप्ता कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो का कर रहे हैं श्री गणेश,

Bijnor: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तमाम पुलिस कर्मियो की चुनाव में ड्यूटी लगाई गयी थी ड्यूटी के बाद घर लौटे सैकड़ो पुलिस के जवान कोविड मरीज़ हो गए जिनका इलाज कोई और डाक्टर नहीं बल्कि बिजनौर सीओ ट्रेनी खुद कर रहे है

वो भी महज़ इसलिए की साल 2005 में सीओ ने एमबीबीएस पास कर मेडिकल लाइन को चुना था और यही वजह है की अब सीओ की देखरेख में चल रहे इलाज के बाद कई पुलिस कर्मियो की कोविड रिपोर्ट निगेटिव भी आने लगी है,

पुलिस सेवा के साथ साथ सीओ मरीज़ो का इलाज कर मरीज़ो के लिए वरदान साबित हो रहे है

इनसे मिलिए ये है बिजनौर के पी पी एस ट्रेनी सीओ गणेश कुमार गुप्ता जिन्होंने पिता जी के कहने से साल 2005 किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर कई सरकारी अस्पतालों में सरकारी नौकरी की है

बचपन से गणेश को सिविल सर्विस में जाना का मन था उसी का नतीजा ये रहा की साल 2016 में पहली बार में पीपीएस बनकर पुलिस सेवा शुरू की

लेकिन गणेश ने मेडिकल करियर के पेशे को कभी नहीं छोड़ा बल्कि अपने जान पहचान के यार दोस्तों का लगातार इलाज कर रहे है

चार महीने पहले बिजनौर आए गणेश सीओ ट्रेनी के पद पर बिजनौर में सेवा दे रहे है /एसपी के कहने पर कोविड पुलिस मरीज़ो का बिजनौर पुलिस लाइन में लगातार कई दिन से मरीज़ो का इलाज कर रहे है

बिजनौर में तैनात कोविड पुलिस मरीज़ 163 के करीब डाक्टर गणेश से अपना इलाज करा रहे है जिनमे से 20 कोविड पुलिस मरीज़ की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है जो स्वस्थ हो रहे है

बिजनौर में पुलिस की वर्दी में डाक्टर.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago