आज ही के दिन आजादी के लिए शहीद होने वाले पहले पत्रकार मौलवी मोहम्मद बाकिर को अंग्रेज़ो ने तोप से उड़ा दिया था।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 16 सितंबर , 2021

मौलवी मुहम्मद बाकिर (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 ) के कार्यकर्त्ता एवं पत्रकार थे। वह 1780 ई• में दिल्ली में पैदा हुए। उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा अपने पिता से हासिल की, बाद में वह आगे की पढ़ाई के लिए ” दिल्ली कालेज ” गये।

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कई नौकरियों में काम किया, जैसे कि ” दिल्ली कालेज ” में पढ़ाना और राजस्व विभाग में तहसीलदार के रूप में कार्य किया।

लेकिन नौकरी करना उनका लक्ष्य नहीं था। 1836 ई• में जब ब्रिटिश सरकार द्वारा ” प्रेस एक्ट ” में संशोधन के बाद प्रकाशन की अनुमति दी तो उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया

1837 में उन्होंने साप्ताहिक ” देहली उर्दू अखबार ” के नाम से अपना सामाचार पत्र निकालना शुरू कर दिया। यह अखबार लगभग 21 वर्षों तक जीवित रहा जो उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ।

इस अखबार की मदद से वह सामाजिक मुद्दों के साथ साथ जनता में राजनीतिक जागरूकता लाने और विदेशी शासकों के खिलाफ एकजुट करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौलवी बाकिर ने अपने अखबार का दिल्ली में ना सिर्फ बल्कि दिल्ली के आसपास के इलाकों में अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ जनमत तैयार करने में अखबार का भरपूर उपयोग किया।

1857 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा फिरंगियों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया गया और मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर को सभी विद्रोही नेताओं द्वारा अपना नेता चुना गया तो मौलवी बाकिर ने अपना समर्थन देने के लिए 12 जुलाई 1857 को अपने अखबार ” देहली ऊर्दू अखबार ” का नाम बदलकर ” अखबार उज़ ज़फर ” कर दिया।

4 जून 1857 को हिंदू मुस्लिम एकता का कट्टर समर्थक पत्रकार मौलवी बाकिर दोनों समुदाय से अपील करते हुए अपने अखबार में लेख छापते हैं — ” यह मौका मत गंवाओ, अगर चूक गए तो फिर कोई मदद करने नहीं आएगा, यह अच्छा मौका हैं तुम फिरंगियों से निजात पा सकते हो।

विद्रोह का असफल हो जाने पर क्रांति के महानायक मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर को बंदी बना लिया गया और दिल्ली पर कब्ज़ा कर लिया गया। इसके बाद अंग्रेज़ एक-एक भारतीय सिपाहियो को ढूंढ ढूंढकर कालापनी, फांसी और तोपों से उड़ाने का काम करने लगे।

इसी के साथ 14 सितंबर 1857 को मौलवी मुहम्मद बाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया और कैप्टन हडसन के सामने पेश किया गया, उसने मौलवी बाकिर को मौत की सज़ा का फरमान सुनाया।

इसके तहत 16 सितंबर 1857 को दिल्ली गेट के सामने पत्रकार मौलवी मुहम्मद बाकिर को तोप से उड़ा दिया गया। खिराजे अक़ीदत उस महान शख्सियत को जिन्होंने खुद को तोप से उड़वा दिया मगर अंग्रेजो के जुल्म के खिलाफ लिखना नही छोड़ा था।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago