बिजनौर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रथ्वीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Bijnor: थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगे पंखे में चुन्नी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के घरवालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी है,

आत्मदाह करने वाली महिला की विडियो

बिजनौर थाना कोतवाली शहर के पृथ्वीपुर गांव में आज एक विवाहिता ने घर में लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के घर वालों ने बताया कि मृतिका रूपल की शादी 6 साल पहले गांव पृथ्वीपुर के रहने वाले सचिन से हुई थी। सचिन और उसका परिवार दहेज की मांग को लेकर आए दिन रूपल के साथ मारपीट करते थे।

आत्मदाह करने वाली महिला की फोटो

बीती रात सचिन ने अपने घर वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को पंखे से रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी है। इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतिका के परिजनों द्वारा थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या के मामले को लेकर एक तहरीर दी गई है।

पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। पुलिस जांच के बाद आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

बाईट:- डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी

बिजनौर पुलिस अधीक्षक

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago