बिजनौर गंगा बैराज श्मशानघाट पर लाशों का अम्बार देखकर उठ रहे हैं कई सवाल

🔹कब्रिस्तानो वह श्मशानघाटो पर लाशों के ढेर लगने से जनपद के लोग दहशत में,

🔹बिजनौर गंगा बैराज घाट पर पहले कभी इतनी लाशों को जलते हुए नहीं देखा गया है,

Bijnor: वैश्विक महामारी की दूसरी लहर ने ऐसा कहर बरपाया की रोज़ाना लोग मौत के काल में समाते जा रहे है सरकारी सिस्टम अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है तो वहीं गंगा बैराज घाट पर रोज़ाना लाशों की राख से गंगा अटने से प्रदूषित होती जा रही है

हालात बद से बदतर हो चले है मरीज़ों को ऑक्सीजन व दवा वक़्त पर न मिलने की वजह से मरीज़ दम तोड़ रहे है देखिए बिजनौर से खास रिपोर्ट,

आप को बता दें कि बिजनौर के गंगा बैराज श्मशान घाट पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने ऐसा कहर बरपाया की रोज़ाना 10-15 लाशों की चिता जलने के लिए आ रही है

गंगा घाट की रखवाली कर रहे राम सिंह ने अपनी उम्र में कभी इतनी लाशों का रोज़ाना अंबार नही देखा जितना अब वो अपनी आँखों के सामने लाइन से चिता जलते देख रहे हैं। कैमरे में क़ैद हुई तस्वीरो में गंगा घाट पर 7 लाशें एक साथ लाईन से जलती नज़र आ रही है

वहीं अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार बिजनौर में गंगा बैराज श्मशानघाट पर एक दिन में हो रहा हैं 150 शवों का दाह संस्कार,

बिजनौर गंगा बैराज घाट पर आप ने कभी इतनी लाशों को जलते हुए नहीं देखा होगा.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago